Tuesday, July, 28,2026

पाली को 150 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

पाली: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सोमवार को जिले के मारवाड़ जंक्शन और सोजत का दौरा कर करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने स्टेट हाईवे-61 स्काई ओवरब्रिज, सिरियारी और सवराड़ गांव की नदियों पर बने पुलों तथा रानी-भिवाड़िया सड़क मार्ग के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसके अलावा मारवाड़ जंक्शन उपखंड मुख्यालय स्थित झाझरिया हनुमान मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभभी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार समयबद्ध योजना बनाकर आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य तेजी से करा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में सरकार ने सड़क, पुल और आधारभूत ढांचे से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है और लोगों को इन योजनाओं की जानकारी लेकर अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने झाझरिया हनुमान मंदिर में दर्शन कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना भी की। कार्यक्रम में मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।

सोजत नगर पालिका में शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को बांटे पट्टे

इसके बाद दीया कुमारी सोजत नगर पालिका पहुंचीं, जहां उन्होंने शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। उपमुख्यमंत्री ने नगर पालिका में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और लंबित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राजश्री योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी उद्यम योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जिलेवार प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सोजत विधायक शोभा चौहान, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery