Thursday, June, 26,2025

'शिक्षा मात्र व्यवस्था नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला'

झुंझुनूं: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को झुंझुनूं जिले के दोरासर स्थित सैनिक स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सैनिक स्कूल में नव निर्मित 80-बेड के बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया तथा विद्यालय के कैडेट्स को राष्ट्र निर्माण, सेवा भावना एवं आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। दीया कुमारी के विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य कर्नल अनुराग महाजन, स्टाफ और कैडेट्स ने स्वागत किया। अकादमिक भवन में कैडेट्स को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा मात्र एक व्यवस्था नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने सैनिक स्कूल के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विद्यालय विद्यार्थियों को एक समावेशी एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने कहा, 'यह देखकर अत्यंत गर्व होता है कि हमारे युवा कैडेट्स अभी से सेवा भावना, नैतिकता और देशभक्ति जैसे मूल्यों को आत्मसात कर रहे हैं। यह आने वाले समय में एक सशक्त भारत का आधार बनेगा।'

उपमुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद

उपमुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया और नव निर्माणाधीन गतिविधि स्थलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया और उपमुख्यमंत्री ने आगंतुक पंजिका में हस्ताक्षर किए। इस दौरान डिप्टी सीएम ने स्कूल के छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनके साथ फोटो सेशन भी किया। इस अवसर पर 61 सब एरिया के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर संदीप कुमार, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी सहित जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

दीया कुमारी ने शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण पर दिया जोर

दीया कुमारी ने शेखावाटी क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों और हवेलियों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं सहित पूरे शेखावाटी क्षेत्र में स्थापत्य और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध विरासत है, जिसे संरक्षित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शेखावाटी की हवेलियां, चित्रकला और स्थापत्य कला विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। यदि इनका संरक्षण सुनियोजित ढंग से किया जाए, तो यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना सकता है। इससे न केवल राज्य की संस्कृति को वैश्विक मंच मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery