Tuesday, April, 07,2026

पांच साइबर ठग गिरफ्तार, सात मोबाइल जब्त

डीग: भरतपुर रेंज में साइबर अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत डीग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गोपालगढ़ पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सात एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनका उपयोग ठगी के लिए किया जा रहा था। गोपालगढ़ थाने के सबइंस्पेक्टर राधाशरण ने जाप्ते के साथ कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर लाडमका और आरदूका के जंगलों में दबिश दी। यहां से 5 युवकों को साइबर ठगी करते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में नबेज पुत्र यूसुफ, साहिल पुत्र जफरू, आसिफ पुत्र साहून, रोबिन पुत्र दीन मोहम्मद और कैफ पुत्र भूटदू हैं। इन सभी आरोपियों से 7 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे एक संगठित गैंग के सदस्य हैं। विभिन्न तरीके अपनाकर भोले-भाले लोगों को ठगते हैं. इनके काम करने के तरीके बेहद शातिराना हैं। ये लोग महिलाओं की फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को झांसे में लेते हैं। अश्लील वीडियो बनाकर सेक्सटॉर्शन करते हैं। वैप (ई-सिगरेट) की फर्जी डिलीवरी का लालच देकर पैसा ऐंठते हैं. ड्रीम 11 पर टीम बनाकर जीतने का झांसा देते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery