Saturday, September, 27,2025

धौलपुर में जरख के हमले से युवक घायल

धौलपुर: सरमथुरा उपखंड के बड़ापुरा गांव में जंगली जानवर जरख ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जरख ने युवक के हाथ और पैरों को बुरी तरह जख्मी कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन घायल युवक पवन मीणा को सरमथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने जरख को तुरंत पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों पर इस तरह के हमले आए दिन हो रहे हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery