Tuesday, August, 12,2025

समाज के लिए प्रेरणा बने 'लोकल हीरोज' के योगदान का सम्मान

धौलपुर: राजाखेड़ा रोड स्थित श्रीकृष्ण मंडपम में शनिवार को 'धौलपुर के रत्न-2025' समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने राजस्थान सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और जन-जागरूकता बढ़ाने में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' की भूमिका की सराहना की।

फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि 'धौलपुर के रत्न 2025' केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह उन लोगों को समर्पित है जो समाज को प्रेरणा देते हैं, समाज का उत्थान करते हैं और ठोस योगदान देते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा मिशन हमेशा पारदर्शिता, सच्चाई और जागरूकता को बढ़ावा देकर गवर्नेस और ग्रासरूट के बीच की कड़ी को मजबूत करना रहा है। अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान में पिछले कुछ समय में विकास का अभूतपूर्व माहौल बना है। सरकार ने पहल करते हुए पिछले डेढ़ साल में ऐसे काम कर दिए, जो लंबे समय तक नहीं हो पाते। हमें गर्व है कि हम ऐसे मंच सामने ला रहे हैं जहां न सिर्फ राजस्थान में, बल्कि उससे भी आगे स्थानीय नायकों को पहचाना जाता है और उनकी यात्रा हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बनती है। विधायक रोहित बोहरा और संजय जाटव ने भी फर्स्ट इंडिया को जनता की सच्ची आवाज बताया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीनिधि बीटी, एसपी सुमित मेहरड़ा, सीईओ एएन सोमनाथ, भाजपा नेता राजवीर सिंह राजावत सहित दो दर्जन से अधिक विशिष्टजनों ने शिरकत की।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery