Thursday, June, 26,2025

संविधान पर लगातार हो रहे हमलेः धर्मेंद्र राठौड़

अजमेर: आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता रद्द नहीं करने पर सवाल खड़े किए हैं। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोकसभा में तुरंत कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कार्रवाई की गई, लेकिन राजस्थान में भाजपा विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई यह सीधा-सीधा संविधान पर हमला है।

राठौड़ गुरुवार को अजमेर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर निशाना साधा। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में संविधान बचाओ आंदोलन कर रही है। देश का संविधान संकट में है। संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं ईडी और इनकम टैक्स का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ऊपर अदालत का फैसला आया तो
उनकी 24 घंटे के अंदर सदस्यता छीन ली गई। लोकसभा अध्यक्ष ने इतनी तेजी से कार्रवाई की और सदस्यता छीन ली गई। आनन फानन में उनका मकान खाली करवा दिया गया।

अजमेर में समस्याएं यथावत

राठौड़ ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के पद पर आने के बाद से वासुदेव देवनानी अधिकारियों की 65 से ज्यादा मीटिंग ले चुके हैं, लेकिन आज भी अजमेर की पानी की समस्या दूर नहीं हुई है। समुदाय विशेष के लोगों को टारगेट करने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया था। यह लोकतंत्र में सभी का अधिकार है। कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery