Friday, September, 26,2025

शौर्य और बलिदान की धरोहर है जैसलमेर वार म्यूजियम

जैसलमेर: डिप्टी सीएम दीया कुमारी रविवार को जैसलमेर के प्रसिद्ध वार म्यूजियम पहुंचीं। उन्होंने यहां भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान की अमर गाथाओं को सहेज कर रखे गए संग्रह का अवलोकन कर शहीदों की स्मृतियों को नमन किया। डिप्टी सीएम ने संग्रहालय में स्थापित महावीर चक्र से सम्मानित ब्रिगेडियर भवानी सिंह के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि इनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। दीया कुमारी ने म्यूजियम के दोनों प्रमुख सेक्शन- लोंगेवाला हॉल और इंडियन आर्मी हॉल का अवलोकन किया। उन्होंने 1971 भारत-पाक युद्ध की लोंगेवाला लड़ाई से जुड़ी तस्वीरें, दस्तावेज और युद्ध सामग्री देखी और कहा कि इसने सेना की वीरता को अमर कर दिया है। वहीं, इंडियन आमी हॉल में सेना के पराक्रम और परंपराओं से जुड़े संग्रह का निरीक्षण कर सराहना की।

म्यूजियम को आकर्षक बनाने के दिए सुझाव

उपमुख्यमंत्री ने ऑडियो-विजुअल रूम, जहां भारतीय सेना की डॉक्यूमेंट्री और वेपन डिस्प्ले हॉल में विभिन्न युद्धों में भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार, तोपें, मशीनगन, राइफलें और सैन्य उपकरण देखे। दीया कुमारी ने कहा कि जैसलमेर वार म्यूजियम केवल एक भवन या संग्रहालय नहीं, बल्कि भारतीय सेना की गाथाओं, साहस और बलिदान का जीवंत प्रतीक है और नई पीढ़ी को सेना की असली ताकत और राष्ट्रभक्ति के जज्बे से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस दौरान उन्होंने म्यूजियम को पर्यटकों के लिए और आकर्षक बनाने के लिए सुझाव भी साझा किए।

जवानों के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम

दीया कुमारी जैसलमेर के तनोट माता मंदिर पहुंचीं और मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं देश की सुरक्षा की मंगलकामना की। मंदिर दर्शन के बाद उन्होंने बीएसएफ जवानों से संवाद किया। इस दौरान जवानों ने उन्हें सेना की कैप पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने जवानों के पराक्रम को नमन करते हुए कहा कि पूरा देश उनकी वीरता पर गर्व करता है। उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी सुना।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery