Saturday, June, 28,2025

बेटे के साथ दंपती की मौत... बहू गंभीर घायल

दौसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोलवा थाना इलाके के धनावड़ गांव के पास रविवार दोपहर में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार की एक महिला गंभीर घायल है। ये लोग किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करने के बाद वापस नोएडा जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका बेटा शामिल हैं। घायल महिला दंपती की पुत्रवधू है। उसे दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नोएडा निवासी महिपाल सिंह अपनी पत्नी गीता सिंह, बेटे ललित सिंह और वह पूजा सिंह के साथ राजस्थान में एक धार्मिक स्थल पर दर्शन करने आए थे। दर्शन कर वापस नोएडा जाते समय उनकी कार कंटेनर से टकरा गई। हादसे में महिपाल सिंह, गीता और ललित सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, बहू पूजा घायल हो गई। पूजा की शादी 20 दिन पहले ही हुई थी।

कार के उड़े परखच्चे

हादसे के धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो कार में 4 लोग बुरी तरह फंसे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। कोलवा थाना इंचार्ज अजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी देखने के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery