Friday, September, 26,2025

दो मंजिला मकान ढहा, भाई-बहन की मौत

डीग: कामां क्षेत्र के डूबोखर गांव में सोमवार अलसुबह दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। मलबे में 5 बच्चे व उनके साथ सो रही मां दब गई।

इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि मां व अन्य घायल बच्चों को तत्काल जुरहरा सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार गांव नंगला डूबोखर गांव में शमीम मेव का मकान है, जिसमें दो कमरे व बरामदा ऊपर नीचे बने हुए है।

घटना के समय मकान मालिक शमीम मेव रोजगार के लिए हैदराबाद गया हुआ था। सोमवार अलसुबह करीब 3 बजे शमीम की पत्नी व बच्चे नीचे बरामदे में सो रहे थे।

इस दौरान अचानक मकान ढह गया। एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मलबे में दबने से जारा मेव (5) और सैफ (17) की मौत हो गई। घायल आयशा व उसके बच्चों को जुरहरा सीएचसी पर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery