Thursday, June, 26,2025

पुलिस के डर से कुएं में कूदा चोरी का आरोपी, मौत

दौसा: बसवा के करनावर गांव में सोमवार को पुलिस को देखकर 14 लाख रुपए की चोरी का आरोपी कुएं में कूद गया। देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई ने पुलिस पर धक्का देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर पुलिस करनावर गांव में दबिश देने पहुंची थी। पुलिस आरोपी गुड्डू राम मीना (24) के घर गई थी। पुलिस को देख आरोपी घर से भाग गया। आधा किमी उसका पीछा किया। इस दौरान वह 80 फीट गहरे कुएं में कूद गया। ग्रामीणों के सहयोग से गुड्डू को कुएं से बाहर निकाला। उसे पहले बांदीकुई अस्पताल ले गए, जहां से उसे दौसा रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि करनावर में एक माह पहले 14 लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस गुड्डू को पकड़ने के लिए गांव गई थी। गुड्डू के चचेरे भाई राजेंद्र मीना ने बताया कि पुलिस झूठ बोल रही है। गुड्डू को पकड़ने पुलिस सोमवार को नहीं, बल्कि रविवार को आई थी। पुलिस गुड्डू को पकड़ थाने ले गई थी। सोमवार को पुलिस उसे वापस गांव लाई। यहां उसे खेत में ले जाकर कुएं में धकेल दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery