Friday, September, 26,2025

33 हजार लोगों से 22 करोड़ ठगे, 15 साल बाद पकडे गए पति-पत्नी

दौसा: करीब 33 हजार लोगों से 22 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार आरोपी अभी भी फरार हैं। करीब 15 साल पहले छह लोगों ने चिटफंड कंपनियां बनाकर अलग-अलग राज्यों के लोगों को प्लॉट देने के नाम पर ठगी की थी। कंपनी में काम करने वालों को कार-बाइक देने का झांसा देकर ज्यादा से ज्यादा लोग जोड़े गए। अकेले दौसा जिले में 7 हजार लोगों से 8 करोड़ रुपए की ठगी हुई थी।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस 15 साल तक राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में स्थानीय दुकानदारों से जानकारी जुटाती रही। आरोपी पति-पत्नी नाम बदलकर किराए के मकान में रह रहे थे। गुरुवार को दोनों को गिरफ्तार किया गया। दौसा डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि 22 करोड़ की ठगी के मामले में 15 साल से फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी पति-पत्नी श्रीराम सैनी और नीना देवी निवासी बग्गड़ रोड, झुंझुनूं को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

दौसा में 7 हजार लोगों से 8 करोड़ की ठगी

आरोपियों ने कमीशन के बदले कार और मोटरसाइकिल देने का लालच देकर लोगों को जोड़ा। दौसा में 6-7 हजार लोगों से लगभग 8 करोड़ रुपए ठगे गए। वहीं, जयपुर के जोबनेर में रिलायबल एन्क्लेव नाम से 26 बीघा जमीन पर कॉलोनी काटी गई और 150-200 प्लॉट का भुगतान लेने के बाद कब्जा नहीं दिया गया। कुल मिलाकर 33 हजार लोगों से लगभग 22 करोड़ की ठगी की गई।

छह लोगों ने बनाई थी दो कंपनियां

डीएसपी ने बताया कि 5 अक्टूबर, 2010 को दौसा कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ था। रिपोर्ट गिर्राज शर्मा (बस्सी), मुखराज मीना (लालसोट), बसंत सैनी (लालसोट), सीडी शर्मा, डॉ. केके सोनी, विजय शंकर शर्मा और राजेंद्र कुमार विजय (दौसा) ने दी थी। इसमें बताया गया था कि रिलायबल एजुकेशन प्रा. लि. और रिलायबल रियल हाउस प्रा.लि. नाम से दो कंपनियां बनाई गईं। इनके डायरेक्टर राकेश कुमार गुप्ता, मनीष खींची, सूरज शर्मा, श्रीराम सैनी, नीना सैनी और भवानी सिंह कुमावत थे। इन कंपनियों के जरिए प्रॉपर्टी और चिटफंड कारोबार किया गया।

नाम बदलकर दिल्ली में रह रहे थे आरोपी

डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सागर राणा ने साइबर सेल के एएसआई प्रेमनारायण शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई। तकनीकी साधनों और ओपन सोर्स की मदद से आरोपियों के अस्थाई ठिकानों और रोजगार से जुड़ी जानकारी जुटाई गई। टीम ने दिल्ली में स्थानीय अखबार वितरकों, फल-सब्जी विक्रेताओं, डेयरी बूथों और परचून दुकानदारों से गुप्त जानकारी ली। जांच के बाद पता चला कि मुकेश कुमार और मीना देवी के नाम से रह रहे दोनों ही वाटेड आरोपी श्रीराम सैनी और नीना देवी हैं। यह दोनों दौसा कोतवाली, बांदीकुई और झुंझुनूं में कई आपराधिक मामलों में वांटेड थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery