Thursday, January, 29,2026

धौलपुर के जंगल में गड्ढे में मिला युवक का शव

धौलपुर: कोतवाली थाना इलाके में शेरगढ़ किले के पास घने जंगल में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक दो दिन से लापता था। युवक का शव एक गहरे गड्ढे में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद मातम का माहौल छा गया।

सैपऊ थाना प्रभारी प्रवेंद्र कुमार रावत ने बताया कि थाना क्षेत्र के दौनारी गांव निवासी रविकांत पुत्र सोरन सिंह ठाकुर 27 दिसंबर को घर से बाजार जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया। रविवार रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार शाम को उसका शव धौलपुर के कोतवाली थाना इलाके में शेरगढ़ किले के पास घने जंगल में लगभग 50 फीट गहरे एक गड्ढे में मिला। शव के आस-पास पत्थर, चुन्नी और खून के धब्बे मिले। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए।

पत्नी की चुन्नी से मामला गहराया

मामले में नया मोड़ तब आया, जब घटनास्थल से मृतक की पत्नी की चुन्नी बरामद हुई। अब यह सवाल उठ रहा है कि पत्नी की चुन्नी वहां कैसे पहुंची। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सैपऊ थाना प्रभारी ने बताया कि शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery