Tuesday, August, 12,2025

सरकार जनहित के मुद्दों पर विफलः डोटासरा

नीमकाथाना: कस्बे में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक सुरेश मोदी, पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनिता गठाला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिध उपस्थित रहे। इस मौके पर डोटासरा ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं के बावजूद देश की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने मनरेगा, शिक्षा और भोजन के अधिकार जैसे कानूनों का उल्लेख करते हुए यूपीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार की नोटबंदी, जीएसटी और कृषि कानूनों जैसी नीतियों से आम जनता को नुकसान हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान राज्य सरकार जनहित के मुद्दों पर विफल रही है। नीमकाथाना को जिला बनाने, सीकर को संभाग घोषित करने जैसे कांग्रेस सरकार के फैसलों को पलटने पर भी उन्होंने भाजपा की आलोचना की। प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल संकट को लेकर भी उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा। साथ ही, स्वायत्त शासन मंत्री पर सीकर-नीमकाथाना की उपेक्षा का आरोप लगाया।

डोटासरा ने कहा कि आगामी निकाय और पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस एकजुट होकर भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery