Friday, June, 27,2025

कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर करें मजबूतः राठौड़

अजमेर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस संगठन को गतिशील बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को अजमेर उत्तर ब्लॉक बी क्षेत्र के 4 मंडल कार्यकारिणी की बैठक कमेटी के प्रदेश महामंत्री सुनील पारवानी व आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के आतिथ्य में हुई। बैठक में पारवानी व राठौड़ ने कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर देते हुए संगठन की ब्लॉक व मंडल इकाइ‌यों में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर उनके स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को अवसर देने की बात कही। बैठक में स्वतंत्रता सेनानी शोभाराम गहरवार, पूर्व विधायक गोपाल बाहेती, अजमेर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, प्रदेश कांग्रेस सचिव कैलाश झालीवाल, अजमेर उत्तर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव पार्षद नौरत गुर्जर, उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल सहित मंडल कांग्रेस अध्यक्ष छोटू सिंह रावत, कमल बैरवा, चितलेश बंसल, राजा झांझरी, हेमंत जसोरिया, निमेश चौहान आदि मौजूद थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery