Saturday, July, 25,2026

प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू, माउंट आबू से भी ठंडा रहा फतेहपुर शेखावाटी

जयपुर: प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। शीतलहर के चलते प्रदेश में हिल स्टेशन माउंट आबू से भी सीकर के फतेहपुर में कम तापमान दर्ज किया गया है। बुधवार को फतेहपुर में तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार सीजन में पहली बार पारा पहली बार जमाव बिंदु से नीचे गया है। इससे खुले में रखे बर्तनों में पानी और ओस की बूंदे बर्फ बन गई। वहीं माउंट आबू में तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा, यहां भी कारों और जमीन पर सुबह के समय ओस की बूंदें बर्फ की तरह जमी हुई मिली। राजधानी जयपुर में बुधवार रात का तापमान 8.0 डिग्री और दिन का तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया

मौसम विभाग भी आगामी दिनों में कड़ाके की सर्दी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में उत्तरी हवाओं के प्रभाव के चलते तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना जताई है। वहीं आगामी चार से पांच दिन शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दो दर्जन जिलों में 14 दिसंबर तक शीतलहर और पाले का अलर्ट जारी किया है। वहीं चूरू, सीकर, झुंझुनूं में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

9 जिलों में तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज
प्रदेश में बुधवार को शीतलहर के चलते अधिकांश स्थानों पर तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सीकर में 1.5, चूरू में 1.8, करौली में 3.3, झुंझुनूं के पिलानी में 2.8, सिरोही में 4.3, संगरिया में 2.5, अलवर, गंगानगर में 5, डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं प्रदेश में शीतलहर के चलते अजमेर, भीलवाड़ा, कोटा, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर में तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक कम रहा। शेष अन्य राज्यों भी तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है।

 

फसलों में नुकसान की आशंका.
मौसम विभाग भी आगामी दिनों में अधिक सर्दी की चेतावनी दी है। पाला पड़ने से सरसों और आलू की फसल में नुकसान होगा। विशेषज्ञों के अनुसार पौधों की कोशिकाओं में तरल द्रव होता है, जो पाला पड़ने से बर्फ में बदल जाता है और उसके बाद वह तरल अवस्था में आता है, जिससे कोशिकाओं का आयतन बढ़ जाता है और कोशिकाएं फट जाती है। जिससे पौधा नष्ट हो जाता है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery