Saturday, June, 28,2025

चूरू में भीषण सड़क हादसाः तीन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत

चूरू: जिले में ऊंटवालियां चौराहे के पास मंगलवार सुबह 11 बजे NH-52 पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी और पलटते हुए सड़क किनारे खड़ी कार से भिड़ गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। हादसे में बिसाऊ निवासी बरकत (35) और सीकर के रामनगर निवासी महिला रेशम कंवर (75) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बरकत घंटेल गांव के सरकारी स्कूल में यूडीसी था और वह बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। वहीं, रेशम कंवर स्कॉर्पियो में सवार थीं, जो चंडीगढ़ से वापस लौट रही थी। घायलों में चंडीगढ़ निवासी इनी (21), नेहाष (20), आयुष (25), रिदम (20), खुशी (19), अभिषेक (22), अरुण (20), सीकर निवासी समंदर सिंह (78) और अमृत (14) शामिल हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार सालासर बालाजी के दर्शन कर चंडीगढ़ लौट रहे थे, वहीं कार में सवार लोग सीकर से धार्मिक स्थल जा रहे थे। दुर्घटना के बाद शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery