Wednesday, November, 05,2025

पर्व पर बाजार में खपाने के लिए लाए थे 3 करोड के नकली नोट

चूरू: दीपावली के त्योहार पर बाजार में खपाने के लिए लाए गए 3 करोड़ के नकली नोटों के साथ अंतरराज्यीय टटलू गैंग के 7 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 कार और 2 लाख रुपए नकद भी बरामद किए हैं। ये बदमाश नकली नोटों के ऊपर और नीचे कुछ असली नोट लगाकर गड्डियां तैयार करते थे। इसके बाद लोगों को कई गुना मुनाफे का लालच देकर नकली नोट थमा देते थे। गिरफ्तार सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। चूरू में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे-52 पर आदित्य होटल के पास कार्रवाई कर इन बदमाशों को गिरफ्तार किया।

50 हजार के बदले थमा दी डमी गड्डियां

कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश चूरू के वार्ड 47 निवासी हरिराम की शिकायत के बाद हुआ। हरिराम ने रिपोर्ट में बताया कि वह दीपावली के लिए दोस्त से 50 हजार रुपए की गड्डी लाया था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे 50 हजार के बदले 10 लाख रुपए देने का झांसा दिया। इसके बाद हाईवे पर ले जाकर आरोपियों ने उससे 50 हजार रुपए ले लिए और बदले में सफेद कागजों की डमी गड्डियां थमा दी। जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी।

सभी बदमाश हरियाणा निवासी

एसपी जय यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आदित्य होटल के पास से अंतरराज्यीय टटलू गैंग के 7 आरोपियों को दबोच लिया। इनमें राजवीर वाल्मीकि (55), संजय सुनार
(38), संजय वाल्मीकि (34), अशोक वाल्मीकि (36), रोबिन सिंह वाल्मीकि (38), अनिल वाल्मीकि और अनिल (38) शामिल है। गिरोह के सभी सदस्य हरियाणा के फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल और जींद जिले के रहने वाले हैं।

2 लाख नकद और 2 लग्जरी कारें बरामद

एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से ठगी के 50 हजार रुपए, करीब 2 लाख रुपए नकद, 3 करोड़ रुपए के नकली नोट, पैकिंग सामग्री और दो गाड़िया बरामद की है। ये बदमाश कई गुना मुनाफे का लालच देकर लोगों के साथ ठगी करते थे। त्योहारी सीजन में 3 करोड रुपए के नकली नोट बाजार में खपाने की फिराक में थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery