Wednesday, April, 16,2025

चूरू में सप्त शक्ति कमान का कार्यक्रम गौरव सेनानियों और वीर नारियों से किया संवाद

चूरू: भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान की ओर से बुधवार को यहां गौरव सेनानियों और वीर नारियों के साथ संवाद किया गया। इस दौरान सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने वीरगति स्मारक का लोकार्पण भी किया। इस स्मारक का निर्माण बसंत हीरावत, अभय हीरावत और उनके परिवार के सहयोग से किया गया है। कार्यक्रम में इस परिवार के साथ ही 89 वीर नारियों तथा वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर्मी कंमाडर मनजिंदर सिंह ने कहा कि यह स्मारक भावी पीढ़ियों को राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। बता दें, चूरू जिले के लगभग 25,000 सैनिक सेना में सेवा दे चुके हैं और दे रहे हैं। कार्यक्रम में आयुध सेवा महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल सुरेश चंद्र टांडी, चेतक कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह, रणबांकुरा डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल एके पुंडीर और ब्रिगेडियर एसपी दाश, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन दिलीप सिंह सहित लोग मौजूद थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery