Wednesday, August, 13,2025

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को उम्रकैद, सास-बहू की हत्या की

चूरू: तीन वर्ष पुराने दोहरे हत्याकांड के मामले में जिला एवं सेशन न्यायालय ने दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर 2 लाख 11 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। दोनों आरोपियों ने सास और उसकी बहू की हत्या कर दी थी।

लोक अभियोजक रोशन सिंह राठौड़ ने बताया कि चूरू के सहजूसर में 4 अक्टूबर 2021 की रात को शाहरुख और रासिद उर्फ रसीद नामक दो युवक चोरी की नीयत से रिश्ते में चाची लगने वाली महिला के घर में घुसे। इस दौरान घर में सो रही चाची यास्मीन व उसकी पत्रवधू रहीसा चूरू के दोहरे हत्याकांड के दोनों आरोपी। बानो जाग गई। उनके उठ जाने पर युवकों ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया, जिससे यास्मीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रहीसा बानो की चिकित्सालय में ले जाते समय मौत हो गई। दोनों के पति विदेश में रहते थे, इसके चलते सास और बहू दोनों घर में अकेली थीं। उन्होंने बताया कि घटना 4 अक्टूबर 2021 रात्रि की है। दोनों युवकों ने सास-बहू की हत्या कर दी थी। इस मामले में 22 गवाह व 83 दस्तावेज पेश किए गए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery