Monday, November, 03,2025

हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

चित्तौड़गढ: प्रतापनगर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डिलीवरी के दौरान डॉक्टर मौजूद नहीं था। स्टाफ ने डिलीवरी कराई, जो केस संभाल नहीं सके। डॉक्टर ने कहा कि महिला की हालत पहले से ही गंभीर थी। हंगामे के बाद पुलिस-प्रशासन ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को गणेशपुरा निवासी नंदू (30) पत्नी भरतपुरी की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह महिला के परिजन हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे।

परिजनों ने कहा कि हॉस्पिटल में डॉक्टर की मौजूदगी के बिना नर्सिंग स्टाफ ने डिलीवरी कराई। इससे प्रसूता की जान चली गई। हंगामे की सूचना पर डिप्टी एसपी शहर विनय चौधरी, तहसीलदार राहुल धाकड़ और सीआई निरंजन प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने 4 लाख 25 हजार रुपए मुआवजा तय कराकर समझौता कराया।

50 लाख का मांगा मुआवजा

परिजनों ने तीनों बच्चों की परवरिश के लिए 50 लाख रुपए का मुआवजा मांगा। काफी देर तक चली बातचीत और प्रशासन की समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। समझौते के अनुसार हॉस्पिटल की ओर से परिजनों को 4 लाख 25
हजार रुपए दिए जाएंगे और नवजात के इलाज की जिम्मेदारी डॉक्टर ने ली। इसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया। नंदू देवी के 12 साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। नंदू के पति भरतपुरी ऑटो चालक हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है।

डॉक्टर नहीं था, बिगड़ा मामला

समाज के गेहरू गिरी गोस्वामी ने बताया कि नंदू देवी को 21 अक्टूबर को शरीर में सूजन होने पर राजस्थान हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। 22 अक्टूबर की सुबह डॉक्टर ने कहा कि सब ठीक है। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन उसी रात नंदू की तबीयत फिर खराब हो गई। उसे दोबारा अस्पताल लाया गया। गुरुवार को नंदू देवी का ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा था, फिर भी अस्पताल में उसकी डिलीवरी करा दी। डिलीवरी के करीब 15 मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर फैलते ही समाज के लोग हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए। शुक्रवार सुबह से ही माहौल तनावपूर्ण बना रहा। लोगों ने हॉस्पिटल और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस और प्रशासन को मौके पर बुलाया गया। बाद में समझौता हो गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery