Saturday, July, 25,2026

रिटायर्ड ASI के बेटे के हत्यारों ने जेल में की पार्टी

चित्तौड़गढ़: जिला जेल में बंद रिटायर्ड ASI के बेटे अजयराज सिंह हत्याकांड के आरोपियों के नशा करने, दाल-बाटी-चूरमा की दावत उड़ाने और डांस करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वायरल तीन वीडियो में हिस्ट्रीशीटर ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह, हर्षवर्धन सिंह, भैरूलाल गुर्जर सहित अन्य बंदी एंड्रॉयड मोबाइल से वीडियो बनाते और बैरक में मौज-मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जेल अधीक्षक नरेंद्र स्वामी की मौजूदगी में पूरे जेल परिसर की सघन तलाशी कराई गई।

तलाशी में विचाराधीन बंदी मोहित सिंह की निशानदेही पर स्टोर रूम से एक मोबाइल फोन तथा महिला वार्ड के सामने पेड़ की जड़ों के पास एक अन्य मोबाइल बरामद किया गया। इसके बाद जेल प्रहरी वेदराम की रिपोर्ट पर मोहित पुत्र दलबीर सिंह, हर्षवर्धन सिंह, भैरूलाल गुर्जर, ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह, सत्यनारायण गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, शोभालाल और विनोद गुर्जर सहित आठ बंदियों के विरुद्ध कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया। जांच उपनिरीक्षक पारस कुमार को सौंपी गई है।

अजयराज सिंह की गोली मार की थी हत्या

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष एक जून को बजरी विवाद के दौरान रिटायर्ड एएसआई के पुत्र अजयराज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी प्रकरण के आरोपी जेल में बंद हैं। जेल अधीक्षक नरेंद्र स्वामी ने बताया कि मोबाइल और प्रतिबंधित सामग्री जेल में कैसे पहुंची, इसकी जांच कराई जा रही है। पूरे घटनाक्रम ने जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। अधिकारियों ने दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery