Friday, September, 26,2025

देशहित में जरूरी कांग्रेस की मजबूतीः डोटासरा

चित्तौडगढ़: कांग्रेस पार्टी की ओर से बेगूं विधानसभा क्षेत्र के गांव बोराव में बुधवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली, सांसद प्रत्याशी उदयलाल आंजना, विधायक प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह विधुड़ी, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा सहित पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनसभा में डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती देशहित में जरूरी है, क्योंकि आजादी से लेकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने तक कांग्रेस ने ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने किसानों, युवाओं, गरीबों, महिलाओं के साथ छल किया है। पीएम नरेंद्र मोदी के तमाम वादे अधूरे रह गए। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूर्व में 72 हजार करोड़ रुपए का किसानों का कर्ज माफ किया था। वहीं भाजपा सरकार के मंत्रियों ने डेढ़ साल में धरातल पर कोई काम नहीं किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री की कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा कि वे मर्यादाहीन बयान देते हैं और शिक्षा के लिए कोई सार्थक पहल नहीं की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के हक के लिए लगातार संघर्षरत है। डोटासरा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है, निकाय और पंचायती राज चुनाव समय पर नहीं करवा कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को जनता के दुख-दर्द में शामिल होकर संगठन को मजबूत करना होगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery