Tuesday, November, 25,2025

भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या

चित्तौड़गढ़: कोतवाली थाना क्षेत्र में सिटी पेट्रोल पम्प के पास मंगलवार सुबह भाजपा नेता व बिजनेसमैन की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वे स्कूटी पर जा रहे थे। इस दौरान बाइक पर हेलमेट पहनकर आया बदमाश फायरिंग कर फरार हो गया। हमले में गंभीर घायल भाजपा नेता को चित्तौड़गढ़ के सरकारी हॉस्पिटल लाया गया, जहां से उदयपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बीजेपी नेता रमेश ईनाणी (65) वर्ष 2019 से 2022 तक भाजपा में नगर मंत्री के पद पर रह चुके हैं। उनके पैर और पीठ में गोली लगी थी। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि जैसे ही उन्हें गोली लगी, वे स्कूटी से गिर गए। एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि रमेश ईनाणी के कूरियर का भी बिजनेस है। वे स्कूटी पर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान हेलमेट पहना बाइक सवार उनका पीछा कर रहा था। उसने रमेश ईनाणी को ओवरटेक किया और फायर कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश ने दो फायर किए। इनमें से एक गोली उनकी पीठ और दूसरी पैर में लगी। एसपी ने बताया कि हमला क्यों किया और आरोपी कौन थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

घटना से आधा घंटे पहले MLA के ऑफिस में थे

रमेश ईनाणी चित्तौड़गढ़ के कृष्णा नगर, चामटी खेड़ा रोड के रहने वाले थे। वे घटना से पहले सुबह 10:30 बजे तक विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के ऑफिस में थे। वे यहां से घर गए और घर से राणा सांगा मार्केट स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे प्रॉपर्टी का कारोबार भी करते थे। इस हमले में जमीन संबंधी विवाद की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery