Wednesday, August, 13,2025

दौसा में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 5 साल का मासूम

दौसा: सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। जिले के कालीखाड गांव में खेलते समय एक पांच साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया है। जिस बोरवेल में बच्चा गिरा है, वह 150 फीट गहरा बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

वहीं, विधायक डीसी बैरवा भी मौके पर मौजूद हैं। जिले के पापड़दा इलाके में स्थित काली खाड़ गांव की ढाणी डांगडा में पांच वर्षीय मासूम आर्यन मीना पुत्र जगदीश मीना खेलते समय घर के पास स्थित खुले बोरवेल में गिर गया। बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों को भी तुरंत सूचित किया गया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव, जिला परिषद सीईओ, नांगल राजावतान डीएसपी चारुल गुप्ता, एसडीएम यशवंत मीना, थाना प्रभारी मालीराम, दौसा विधायक डीसी बैरवा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जिला कलेक्टर ने बताया कि मासूम को सकुशल बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल बोरवेल में बच्चे तक पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था की गई। 5 जेसीबी मशीन और 3 ट्रैक्टर की मदद से खुदाई का काम चल रहा है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery