Thursday, April, 24,2025

एक बच्ची पर गिरा 100 किलो का पत्थर... मौत

जोधपुर/पाली: प्रदेश के मारवाड़ अंचल के दो शहरों में बुधवार को हुए दो हादसों में जहां एक बच्ची की मौत हो गई, वहीं दूसरी गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है। दोनों हादसों के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। पाली शहर के कोतवाली थाना इलाके के आशापुरा नगर में शाहरुख खान की बेटी सोफिया (5) सुबह बच्चों के साथ खेलती हुई खाली पड़े प्लॉट के पास चली गई। वहां 100 किलो का पत्थर गड़ा था। उसका 6 फीट हिस्सा बाहर सीधा खड़ा था। बच्ची पत्थर के पास खेल रही थी। तभी पत्थर उखड़ कर बच्ची के सिर पर गिर गया। उसका आधा शरीर पत्थर के नीचे दब गया और सिर फट गया। पड़ोस के बच्चे ने तुरंत सोफिया के परिजनों को बताया। परिजनों ने पत्थर को हटाकर बच्ची को निकाला और बांगड़ हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बच्ची के घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी ऊषा यादव घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बच्ची के परिजन और मोहल्लेवासियों से हादसे के बारे में जानकारी ली।

हिट एंड रन... कार चालक की तलाश

उधर, जोधपुर शहर के एयरफोर्स थाना इलाके में तेज रफ्तार कार ने 5 साल की मासूम को टक्कर मार दी। मां का हाथ पकड़कर जा रही बच्ची करीब 25 फीट दूर तक उछल कर सिर के बल गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायल जैश्नवी को स्थानीय लोगों ने तुरंत मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार को जब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। फिलहाल, जैश्नवी आईसीयू में एडमिट है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery