Thursday, June, 26,2025

6 साल से फरार 1 लाख के इनामी बदमाश को दबोचा

जोधपुर: रेंज की स्पेशल साइक्लोनर टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। टीम ने तस्कर बनकर 1 लाख के इनामी बदमाश को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। तस्कर चीमाराम (30) पिछले 6 साल से फरार चल रहा था। यह बदमाश इतना शातिर है कि 6 बार पुलिस टीम को चकमा दे चुका था। जब पुलिस पीछा करती तो गाड़ी तेज भगाकर पुलिस को उलझाता और पीछे से मादक पदार्थ की खेप कहीं पर पार करवा देता था। आरोपी मादक पदार्थ से भरे ट्रक को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 20 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक लेता था।

बड़े तस्कर चीमाराम को अपने साथ जोड़ने के लिए नीलामी करते थे, जो सबसे ज्यादा पैसे देता, चीमा उसी के साथ काम करता था। बदमाश की गिरफ्तारी के लिए टीम के सदस्यों ने खुद को किसी तस्कर का गुर्गा बताया और उसे ड्रग्स की डील के बहाने होटल में बुलाया। बदमाश जब मिलने आया तो उसे गिरफ्तार कर लिया। आईजी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस मध्य प्रदेश में तस्कर का गुर्गा बनकर पहुंची। वहां 20 जून को आरोपी को होटल में चाय पीते समय दबोच लिया गया।

मारवाड़ से मेवाड़ तक था नेटवर्क

विकास कुमार ने बताया कि चीमाराम का नेटवर्क मारवाड़ से मेवाड़ तक फैला था। वह सिर्फ इंटरनेट कॉल का इस्तेमाल करता था और साउथ के राज्यों में छिपकर रहता था। ट्रकों पर घूम-घूम कर तस्करी करता और आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करता था। जयपुर और उदयपुर रेंज पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। कोर्ट ने स्थाई वारंट भी जारी किए थे।

नशे के वाहन को एस्कॉर्ट कर देता था चकमा

जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया कि तस्कर चीमाराम ने 5 वीं तक पढ़ाई की। पढ़ाई में मन नहीं लगने पर पानी का टैंकर चलाने लगा। साथ ही, ट्रैक्टर चलाकर करतब दिखाने लगा। इस दौरान वह तस्करों के संपर्क में आ गया। आरोपी इतना शातिर है कि नशे के वाहन को एस्कॉर्ट करता था। पुलिस को देखकर आरोपी गाड़ी तेज भगाकर ले जाता। पुलिस उसे पकड़ने में लगी रहती तब तक मादक पदार्थ की खेप पार हो जाती थी।

3 बार जा चुका जेल, 15 केस हैं दर्ज

आईजी ने बताया कि तस्कर चीमाराम के खिलाफ राजस्थान के विभिन्न थानों में 15 मामले दर्ज हैं। वह तीन बार जेल जा चुका है। 2015 में धोरीमन्ना, 2016 में बाड़मेर सदर, 2018 में नागाणा और 2019 में पाली के सुमेरपुर और बाड़मेर के शिव इलाके में पुलिस पर फायरिंग भी कर चुका है।

एक साल से चल रहा था ऑपरेशनः

आईजी ने बताया कि पुलिस ने एक साल तक चले ऑपरेशन में कई बार दबिश दी, लेकिन वह चकमा दे गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के वक्त उसके पास कोई हथियार नहीं था, अन्यथा पकड़ने में मुश्किल आ सकती थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery