Friday, April, 18,2025

एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी बस, तीन की मौत... कई घायल

कोटा: दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर सिमलिया में कराड़िया के पास गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक दंपती सहित श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। घायलों को कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

श्रद्धालु महाकुम्भ से मंदसौर (एमपी) लौट रहे थे। सिमलिया थाना पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह साढ़े 6 बजे के आसपास हुआ। बस में करीब 56 यात्री सवार थे। बस यात्री एमपी के मंदसौर और रतलाम के रहने वाले हैं। वे प्रयागराज से स्नान करके वापस मंदसौर लौट रहे थे। सुबह के वक्त हाईवे पर एक ट्रक खड़ा था। बस खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कैलाशी बाई (54), किशोरी लाल (60) व अशोक (35) की मौत हुई है। कैलाशी और किशोरी लाल रेखवार पति-पत्नी थे। ये संजिद नाका, पटेल कॉलोनी मंदसौर और अन्य मृतक अशोक नृसिंहपुरा, रामदेव मन्दिर के पास, मंदसौर के रहने वाले थे। मृतक अशोक पेशे से हलवाई था। इस हादसे में चमन लाल व पार्वती घायल हो गए, जो बस की केबिन में बैठे थे। इनका इलाज एमबीएस हॉस्पिटल में चल रहा है। उधर, बस ड्राइवर फरार है।

7 फरवरी को मंदसौर से प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी बस

नटनाग्रस्त बस के यात्रियों ने बताया कि 7 फरवरी को यात्रियों को लेकर बस मंदसौर से प्रयागराज के लिए स्वाना हुई थी। इसमें 25 यात्री मंदसौर, 6 यात्री प्रतापगढ़, 6 मनासा, 1 ग्रुप रतलाम का था। बस बुधवार रात 11 बजे आगरा से आगे निकली थी। रास्ते में कई जगह रुकते आ रहे थे। सिमलिया से पहले तड़के 5 बजे के करीब रास्ते में यात्रियों के कहने पर बस रोकी थी। इसके बाद हादसा हुआ था।

लोकसभा स्पीकर ने व्यक्त की संवेदना 

हादसे पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने और हादसे में जनहानि का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईसर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले तथा घायल जन शीघ्र स्वस्थ हों। ॐ शांति।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery