Thursday, January, 29,2026

हिंडोली के जंगल में शिकारियों के फंदे में फंसा पैंथर, घायल

बूंदी: रामगढ़ सेंचुरी से सटे हिंडोली वन क्षेत्र में शिकारी बेखौफ हैं। वन क्षेत्र में रविवार रात को एक पैंथर शिकारियों के लगाए फंदे में फंस गया। गनीमत रही कि फंदा पैंथर की गर्दन में नहीं फंसा, अन्यथा जान जा सकती थी। पैंथर के फंदे में फंसने की सूचना मिलते ही हिंडोली वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घायल पैंथर को आजाद कराया।

प्राथमिक उपचार के बाद पैंथर को रामगढ़ सेंचुरी के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इसके बाद शिकारियों की तलाश में वन विभाग की टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया।

जंगल में बढ़ाई जाएगी गश्तः एसीएफ

वन विभाग के एसीएफ सुनील धाभाई ने बताया कि हिंडोली वन क्षेत्र में पैंथर के फंदे में फंसे होने की सूचना मिलते ही टीम तुरंत रवाना की, पैंथर करीब दो वर्ष का नर है, जिसे रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। एसीएफ ने माना कि इस तरह की घटनाएं बेहद गंभीर हैं। यह वन्यजीव संरक्षण के लिए बड़ा खतरा है। घटना के बाद पूरे इलाके में विशेष सर्चिग शुरू कर दी गई। विभाग की टीमें जंगल का कोना-कोना सर्च कर रही हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं और तो फंदे नहीं लगाए गए हैं। शिकारियों की पहचान की जा रही है। विभाग ने संकेत दिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसको लेकर गश्त बढ़ाई जाएगी।

वन्यजीव प्रेमियों ने जताई चिंता

वन्यजीव प्रेमियों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने घटना पर गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि अधिकारियों की अनदेखी और लचर निगरानी के चलते शिकारी जंगलों में मौत का जाल बिछा रहे हैं। कुछ माह पहले नैनवां के जजावर बड़ौली इलाके में इसी तरह पैंथर फंदे में फंसा था। इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि हिंडोली और आस-पास के जंगलों में हिरण, खरगोश और अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी के कारण शिकारी लगातार सक्रिय हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery