Tuesday, November, 25,2025

बूंदी महोत्सव में जीवंत हो उठी हाड़ौती की लोक संस्कृति

बूंदी: ऐतिहासिक नगरी बूंदी में बूंदी महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को सुखमहल की वादियों में हाड़ौती की लोक संस्कृति, रंग, रस और रिवाजों का संगम देखने को मिला। देसी व्यंजनों की सुगंध, लोक कलाकारों की मधुर धुनों और आत्मीय स्वागत की परंपरा ने ऐसा माहौल रचा कि विदेशी मेहमान उत्साह से बोले- वेरी नाइस... वंडरफुल... डेलिशियस ! रानी रोहिणी फाउंडेशन की अध्यक्ष रोहिणी हाड़ा और सदस्यों ने विदेशी मेहमानों का पारंपरिक अंदाज में तिलक लगाकर, मोली बांधकर, साफा पहनाकर और लाख की चूड़ियां भेंट कर स्वागत किया। महिलाओं ने विदेशी पर्यटकों के हाथों पर मेहंदी रचाई और राजस्थानी गीतों की धुनों पर लोक नर्तकियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विदेशी मेहमान भी ताल की थाप पर झूम उठे।

हेरिटेज वॉक में दिखी बूंदी की विरासत

दिन की शुरुआत हेरिटेज वॉक से हुई, जो गढ़ पैलेस से आरंभहोकर बूंदी की पुरानी गलियों, बावड़ियों और स्थापत्य कला की अनूठी झलकियों से गुजरती हुई सुखमहल पहुंची। भावल्दी, नरु और शुक्ल बावड़ी के ऐतिहासिक सौंदर्य ने विदेशी सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कत्त-बाफले की मनुहार ने जीता दिल

सुखमहल पहुंचने पर विदेशी मेहमानों के स्वागत में पारंपरिक कत्त-बाफले परोसे गए। घी में डूबे बाफले, तीखी चटनी और मीठे गुड़ के संग परोसे देसी स्वाद ने विदेशी मेहमानों को ऐसा लुभाया कि वे रोमांचित हो उठे। ढोलक, बांसुरी और चकरी नृत्य की मधुर थाप पर लोक कलाकारों ने ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा। दर्शक तालियों की गूंज के साथ कलाकारों के साथ थिरकने लगे। विदेशी सैलानियों ने कहा कि राजस्थान की यह मेहमाननवाजी उनके लिए जीवनभर यादगार रहेगी।

देशी-विदेशी सैलानियों ने किया दीपदान

इससे पहले शनिवार रात को बूंदी नगरी रोशनी के सागर में डूबी रही। बूंदी महोत्सव के तहत आयोजित दीपदान कार्यक्रम ने नवल सागर झील को सैकड़ों दीपों की लौ से ऐसा आलोकित किया कि हर आंख विस्मय से भर उठी। झील के पानी में झिलमिलाते दीयों का प्रतिबिंब, आकाश में आतिशी रंगों का धमाका और तारा गढ़ किले से झरती सुनहरी रोशनी ने बूंदी की शाम को एक स्वप्नलोक में बदल दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery