Wednesday, April, 16,2025

तार में दौड़ा करंट, दो किसानों की मौत

बूंदी: जिले के माटुंदा गांव में सोमवार दोपहर करंट लगने से दो किसानों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। घटना को लेकर विधायक हरिमोहन शर्मा ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग की है। थानाधिकारी रमेश आर्य ने बताया कि किसान रामदेव माली (60) खेत पर जानवरों को पानी पिलाने के लिए मोटर चालू कर रहा था।

उस दौरान ट्रांसफार्मर की डीपी में डायरेक्ट तार जोड़ते समय करंट से वह चिपक गया। पास के खेत में मवेशी चरा रहे रामभरोसे ने उसे देखा तो वह रामदेव को बचाने आया और वह भी करंट की चपेट में आ गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के काफी देर बाद परिजनों को जानकारी मिली। ग्रामीणों ने बिजली बंद कर दोनों शव तारों से अलग किए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery