Sunday, February, 08,2026

भाई ने कुल्हाड़ी से भाई को मार डाला

अलवर: बगड़ तिराह थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर भाई की हत्या कर दी। बेटा अपने पिता को बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। परिवार की 3 महिलाओं को भी चोटें आई हैं। हत्या के बाद आरोपी और उसका परिवार फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। । बेरे गांव निवासी अकरम हुसैन ने बताया कि 1 दिन पहले पिता के चचेरे भाई फकरु और उसके बेटों ने हमारे नीम के पेड़ की टहनियां काट दी थी, जिसे लेकर कहासुनी हुई थी। शुक्रवार सुबह 9 बजे फकरू अपने बेटों और परिवार के साथ दोबारा पेड़ काटने आया। मेरे पिता बली (65) ने विरोध किया तो फकरु ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसके कारण उनके सिर से खून बहने लगा। हुसैन ने बताया कि वह मौके पर पहुंचा तो उन लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया। परिवार की 3 महिलाएं भी घायल हो गई। पिता को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई। एसएचओ विनोद सांवरिया ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery