Saturday, April, 19,2025

24 घंटे बाद भी बाहर नहीं निकाला जा सका मासूम... जिंदगी की जंग लड़ रहा आर्यन, सलामती की दुआ कर रहे लोग

दौसा : जिले के पापड़दा क्षेत्र में स्थित काली खाड़ में सोमवार को बोरवेल में गिरे मासूम को 23 घंटे बाद भी बाहर नहीं निकाला जा सका है। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी और परिजनों की सांसें अटकी हुई हैं। वहीं, एनडीआरफ के जवान लगातार मासूम को सकुशल बाहर निकालने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं।

मासूम की मां बार-बार अपने बेटे को याद कर रोने लगती है और भगवान से अपने बेटे के सकुशल बाहर निकलने की दुआ मांग रही है। बोरवेल से करीब 20 फीट की दूरी पर ही बीती रात से खुदाई की जा रही है। एनडीआरफ कमांडेंट योगेश कुमार ने बताया कि मासूम के अंदर आखिरी बार मूवमेंट रात 2 बजे देखा गया था। इसके बाद कोई मूवमेंट नजर नहीं आया।

ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मासूम सो रहा है या घबराया हुआ है। इसके कारण मूवमेंट नहीं कर पा रहा है। अब प्रशासन ने खुदाई के लिए दो पाइलिंग मशीन घटनास्थल पर मंगवाई हैं। एसपी रंजिता शर्मा ने बताया कि अब पाइलिंग मशीनों से खुदाई की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery