Tuesday, June, 09,2026

कैंपर सवारों ने बीजेपी MLA की गाड़ी को दो बार मारी टक्कर

नागौर: खींवसर से भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा पर गुरुवार रात कथित रूप से हमला करने का मामला सामने आया है। जयपुर से खींवसर लौट रहे विधायक की फॉर्च्यूनर को गोविंदी टोल नाके के पास एक कैंपर वाहन ने दो बार टक्कर मार दी। घटना में विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विधायक डांगा ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे नागौर रोड पर एक कैंपर ने उनकी गाड़ी को साइड से टक्कर मारी। चालक की सतर्कता से वाहन सड़क से नीचे उतार लिया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद कैंपर सवारों ने फिर से गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी वाहन लेकर नावां की ओर भाग निकले।

घटना के दौरान कैंपर के साथ एक स्कॉर्पियो भी चल रही थी, जो कथित रूप से हमलावरों को एस्कॉर्ट कर रही थी। विधायक ने अपने समर्थकों के साथ करीब 25 किलोमीटर तक पीछा किया और स्कॉर्पियो को रोक लिया। स्कॉर्पियो में सवार दो युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि कैंपर सवार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर नागौर एसपी प्यारेलाल सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। नावां थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विधायक डांगा का आरोप

विधायक डांगा ने कहा कि 'सबको पता है कि यह काम किसने किया है। वर्तमान माहौल में कुछ लोग युवाओं को बहकाकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दिला रहे हैं।' उन्होंने कहा कि पहले भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। नावां थानाधिकारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि घटना में इस्तेमाल दोनों वाहनों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों को भी चिह्नित कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आंदोलन कर रहे मजदूर की मौत, प्रशासन पर भड़के विधायक रविंद्र सिंह भाटी

बाड़मेर। जिले के गिरल लिग्नाइट माइंस क्षेत्र में चल रहे श्रमिक आंदोलन के दौरान एक मजदूर की मौत के बाद माहौल गरमा गया। गुरुवार रात धरना स्थल पर बैठे मजदूर जैसाराम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे पहले भाडखा अस्पताल और फिर बाड़मेर जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दो महीने से मजदूर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली। भाटी ने कहा कि प्रशासन के तानाशाही और निरंकुश रवैये के कारण जैसाराम की मौत हुई है और यह गरीब मजदूर की 'प्रशासनिक हत्या' है। मृतक के पिता देदाराम ने भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय रहते उनकी बात सुनी जाती तो उनके बेटे की जान बच सकती थी। गौरतलब है कि स्थानीय ग्रामीण और श्रमिक 9 अप्रैल से गिरल माइंस के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए और 8 घंटे की ड्यूटी व्यवस्था लागू की जाए। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत ने कहा कि मौत के कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery