Monday, April, 07,2025

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय का नवम दीक्षांत समारोह शिक्षा से खुलती हैं विकास की राहें : राज्यपाल बागडे

बीकानेर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विद्यार्थियों का विकसित भारत के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा से विकास की राहें खुलती हैं। भारत ज्ञान परंपरा में श्रेष्ठतम रहा है। इस प्राचीन ज्ञान के आलोक में विद्यार्थी आधुनिक विकास के लिए कार्य करें।

वे बुधवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बीकानेर को सांख्य दर्शन के प्रणेता महर्षि कपिल की तपोभूमि बताते हुए कहा कि प्राचीन ज्ञान की धारा से आलोकित नई शिक्षा नीति के अंतर्गत युवा पीढ़ी भारत के गौरव से कैसे जुड़े, इस संबंध में सभी स्तरों पर चिंतन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने शिक्षा अर्जित की है, वे इसका समुचित उपयोग देश के नवनिर्माण में करें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व ऑर्गेनाइजर के संपादक प्रफुल्ल केतकर ने कहा कि विश्वविद्यालयों का दायित्व केवल विद्यार्थियों को पढ़ाना अथवा उपाधियां देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में मानवता, सहिष्णुता, स्वीकार्यता, तर्क व विचारों के विकास करना तथा उन्हें सत्य की खोज के लिए प्रेरित करना है। अंत में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने आभार जताया।

विद्यार्थियों को बांटी उपाधियां

राज्यपाल ने वर्ष 2022 के 1 लाख 26 हजार 949 और वर्ष 2023 के 1 लाख 21 हजार 20 विद्यार्थियों को उपाधियां और 125 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। वहीं, 134 अभ्यर्थियों को विद्या-वाचस्पति (पीएच.डी) की उपाधि दी गई। राज्यपाल ने इस दौरान आर्ट गैलेरी का लोकार्पण किया।

विश्वविद्यालय की पहचान शिक्षा की गुणवत्ता से बनती है

राज्यपाल बागडे ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की ओर से नई शिक्षा नीति के आलोक में 'चॉइस बेस्ड क्रेडिट' प्रणाली लागू करने पर और सभी सम्बद्ध कॉलेजों के लिए प्रयोगशाला निर्माण की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान उसकी इमारतों और परिसरों से नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता और युवाओं के दिए जाने वाले ज्ञान की परम्परा से बनती है। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा, व्यक्ति को ज्ञान और विवेक प्रदान करती है। यह व्यक्ति को ज्ञान सम्पन्न करने के साथ ही उसे कल्पनाशील, विचारवान और संवदेनशील बनाती है। बागडे ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह दौर सूचना प्रौद्योगिकी का है। इसके मद्देनजर शिक्षक भी नवीनतम ज्ञान अर्जित करते हुए अपडेट रहें और भविष्य के भारत को गढ़ने का कार्य करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery