Tuesday, November, 04,2025

तकनीकी विकास को अपनाना हमारी जरूरत: मेघवाल

बीकानेर: बीकानेर के उद्योग संघ के सभागार में बीकानेर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संत विमर्शानंद के सान्निध्य में हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कार्यकारिणी सहित क्लब के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। अर्जुनराम ने सूचना के प्रसारण में तकनीक से आई तेज गति को चुनौती व अवसर दोनों ही माना। उन्होंने कहा कि विज्ञान के इस विकास का सिस्टम व समाज में समावेश हो गया है, जिसे रोका नहीं जा सकता। यदि इसे अपनाया नहीं गया तो पिछड़ जाएंगे। उन्होंने इसे खुले मन से स्वीकार करने व इस संबंध में बनाई जाने वाली गाइड लाइन के बारे में सुझाव देने की बात कही।

अर्जुनराम ने कहा कि बीकानेर के पत्रकारों द्वारा दिए जाने वाले उपयोगी सुझाव को वे पीएम नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया। संत विमर्शानंद ने असत से सत की ओर ले जाने की जिम्मेदारी पत्रकारों की बताई। समारोह की अध्यक्षता मुदित खजांची ने की। प्रेस क्लब के महासचिव विशाल स्वामी ने स्वागत उद्बोधन दिया। अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने कार्यकारिणी की घोषणा की और कानून मंत्री मेघवाल ने शपथ दिलवाई।

कानून मंत्री ने दिया आश्वासन

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर प्रेस क्लब को अपना हरसंभव सहयोग देने की - बात कही। मेघवाल ने बीकानेर प्रेस क्लब को आवंटित भूमि पर चल रहे स्टे संबंधी कार्य एवं प्लॉट से वंचित पत्रकारों को प्लॉट दिलवाने संबंधी कार्य में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आश्वासन दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery