Friday, March, 13,2026

महिला पुलिसकर्मियों पर करवाया पिटबुल डॉग से हमला

बीकानेर: शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर में एक मामले की जांच करने पहुंची महिला पुलिसकर्मियों पर मकान मालकिन द्वारा पिटबुल डॉग से हमला करवाने का मामला सामने आया है। हमले में महिला हेड कान्स्टेबल घायल हो गईं। पीड़ित पुलिसकर्मी ने घटना के आठ दिन बाद मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार 2 मार्च को एएसआई शारदा और महिला हेड कान्स्टेबल माली जाखड़ एक प्रकरण की जांच के सिलसिले में चाणक्य नगर निवासी मनीषा मोदी के घर पहुंची थीं। आरोप है कि जैसे ही दोनों पुलिसकर्मी घर के बाहर पहुंचीं, मकान मालकिन ने पिटबुल कुत्ते को छोड़ दिया। कुत्ते ने बाहर आते ही हेड कान्स्टेबल माली जाखड़ पर हमला कर दिया और उनके हाथ-पैर पर काट लिया।

बताया जा रहा है कि कुत्ते के हमले के दौरान साथ मौजूद एएसआई ने किसी तरह हेड कान्स्टेबल को बचाया और तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज करवाया गया। घटना के बाद घायल पुलिसकर्मी इलाज के लिए अपने गांव चली गईं। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि मकान मालकिन और उसकी बेटी ने जानबूझकर पिटबुल छोड़कर हमला करवाया और खुद घर के अंदर बंद हो गईं। पीड़ित पुलिसकर्मी का कहना है कि इस घटना से न केवल उनकी जान को खतरा हुआ बल्कि राजकार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई। जेएनवीसी थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आरोपों की पुष्टि के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery