Monday, March, 16,2026

SP ऑफिस के सामने युवक ने पेट्रोल उड़ेल खुद को लगाई आग

बीकानेर: शहर में शुक्रवार दोपहर एसपी ऑफिस के सामने एक युवक ने पेट्रोल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने दौड़कर आग बुझाई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने युवक को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार युवक 80 प्रतिशत तक झुलस गया और फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है।

जानकारी के अनुसार आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की पहचान खाजूवाला क्षेत्र के 4 बीजीएम भागू गांव निवासी रामलाल (35) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि रामलाल किसी व्यक्ति से परेशान था और इसी कारण वह एसपी ऑफिस में परिवाद देने आया था। इस दौरान वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से हटा दिया, जिससे नाराज होकर उसने खुद को आग लगा ली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रामलाल के पास पहले से ही पेट्रोल की बोतल मौजूद थी। कोतवाली थाना के एएसआई तनेराव सिंह ने बताया कि घटना के समय युवक जोर-जोर से चिल्लाया और तुरंत ही पेट्रोल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। पुलिसकर्मियों के त्वरित प्रयासों से युवक को बचाया जा सका। रामलाल को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

दस्तावेज और मोबाइल भी जल गए

घटना के बाद फोरेंसिक और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। युवक के पास मौजूद दस्तावेज और मोबाइल आग की भेंट चढ़ गए। केवल एक कागज पुलिस के हाथ लगा, जो वही परिवाद था, जिसे रामलाल एसपी को सौंपना चाहता था। पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच में इसका इस्तेमाल करेगी।

पुलिस दर्ज करेगी युवक के बयान

बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि रामलाल ने पहले एक महिला के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बाद उन्होंने लिखित में कहा कि अब वह इस मामले में कोई शिकायत नहीं करना चाहते। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक एसपी ऑफिस क्यों आए और उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के बयान लेने की तैयारी कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery