Wednesday, April, 09,2025

पुलिस-वकीलों के बीच मारपीट... वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

बीकानेर: कोर्ट परिसर में शुक्रवार को अधिवक्ता और पुलिसकर्मी आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच पार्किंग को लेकर कहासुनी हुई और बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट तक के आरोप लगा दिए। घटना के बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। बड़ी तादाद में अधिवक्ता कार्य बहिष्कार कर नारे लगाते हुए कोर्ट परिसर से बाहर आ गए। इधर, पुलिस के समर्थन में भी कई लोग एकत्रित हो गए। मामले को देखते हुए कोर्ट परिसर में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। मामला बढ़ता देख पुलिस अधिकारी भी कोर्ट पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच समझाइश शुरू की। बाद में दोनों पक्षों की कोर्ट परिसर के कैंटीन में मीटिंग भी हुई, लेकिन उसमें सहमति नहीं बनीं। बाद में देर शाम पुलिस और अधिवक्ताओं में समझौता हुआ।

पार्किंग की बात को लेकर हुआ विवाद

पूरा विवाद पार्किंग को लेकर हुआ। शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब एक वकील अपनी गाडी पार्क कर रहा था। तभी वहां खड़े पुलिसकर्मी ने उसे टोक दिया। बात इतनी बिगड़ी कि दोनों में मारपीट हो गई। बाद में बड़ी संख्या में वकीलों के मौके पर पहुंचने से विवाद और बढ़ गया। वकीलों ने एक हेड कांस्टेबल के व्यवहार पर काफी नाराजगी जताई। इधर, वकीलों से पुलिस अधिकारियों ने समझाइश की, लेकिन वकील हेड कांस्टेबल को निलंबित कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़ गए।

हाई कोर्ट की थानेदार और पुलिसकर्मियों को न्यायिक जांच की चेतावनी

हाई कोर्ट ने सितंबर 2024 में नाबालिग लड़की के साथ हुए रेप और किडनैप मामले में बीकानेर पुलिस पर सवाल उठाए हैं। हाई कोर्ट ने देशनोक थानाधिकारी और इस केस में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ न्यायिक जांच शुरू करने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही एसपी को रिकॉर्ड और शपथ पत्र के साथ पेश होने के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 7 अप्रैल को होगी। दरअसल, मामला जिले के देशनोक थाने से जुड़ा है। सात अक्टूबर 2024 को नाबालिग लडकी को अयोध्या से बरामद कर पुलिस ट्रेन से बीकानेर के लिए रवाना हुई थी। वे नौ अक्टूबर को रास्ते में देशनोक थाने से महज 30 किलोमीटर दूर नोखा में ही ट्रेन से उतरकर एक होटल में रुक गए। इसके बाद भी नाबालिग को 10 अक्टूबर की रात आठ बजे लेकर पहुंचे। इस मामले में सवाल उठ रहा है कि आखिर लड़की को इतनी देर तक होटल में क्यों रोककर रखा?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery