Wednesday, February, 04,2026

'खेजड़ी बचाओ' मुहिम को पूर्व CM वसुंधरा राजे का समर्थन

बीकानेर: पश्चिमी राजस्थान में खेजड़ी के पेड़ों की कटाई का मुद्दा अब लगातार गरमाता जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण की यह मुहिम अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले चुकी है। इसी क्रम में खेजड़ी को बचाने के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर पर्यावरण प्रेमियों के आह्वान पर सोमवार से बीकानेर में 'खेजड़ी बचाओ महापड़ाव' शुरू किया गया।

महापड़ाव स्थल विश्नोई धर्मशाला में मंगलवार को हजारों लोगों की भीड़ जुटी। सुबह गुरु जम्भेश्वर की विधिवत पूजा के बाद 363 लोगों ने अनशन शुरू किया। इनमें साधु, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। बड़ी संख्या में पहुंचे साधु-संतों के साथ पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी महापड़ाव में शामिल हुए। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी महापड़ाव का समर्थन किया। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा- "सिर सांठे रूख रहे तो भी सस्तो जाण।" उन्होंने लिखा कि खेजड़ी कोई साधारण पेड़ नहीं, बल्कि हमारे लिए देववृक्ष है, जो हमारी आस्था और भावनाओं से जुड़ा हुआ है। हमारे यहां खेजड़ी की पूजा की जाती है। मैं स्वयं भी खेजड़ी की पूजा करती हूं। जिसकी हम पूजा करते हैं, उसका संरक्षण करना हमारा दायित्व है। राजनीति से ऊपर उठकर हमें इसके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। मैं खेजड़ी और ओरण (गौचर भूमि) को बचाने की इस मुहिम में सबके साथ हूं।

एसटीएफ सहित भारी पुलिस बल तैनात

इधर, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कलेक्ट्रेट परिसर में एसटीएफ सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आदोलन से जुड़े नेताओं से लगातार बातचीत की जा रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर डटे हुए है। यह आंदोलन सोलर प्रोजेक्ट्स के नाम पर खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई के विरोध में तेज हुआ है, जिसे पर्यावरण और पारंपरिक जीवनशैली के लिए गंभीर खतरा बताया जा रहा है।

सख्त कानून की मांग

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि खेजड़ी के पेड़ों की कटाई तुरंत रोकी जाए और राज्य में इसके संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाया जाए। चूंकि, महापड़ाव स्थल जिला कलेक्ट्रेट के काफी पास है, इसलिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है और पल-पल की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा रही है।

हरियाणा-पंजाब से भी आए पर्यावरण प्रेमी

बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित 'खेजडी बचाओ' महापड़ाव में राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों से भी पर्यावरण प्रेमी शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया है।

विधानसभा में गूंजा मुद्दा

राजस्थान विधानसभा में शून्यकाल के दौरान जैसलमेर से भाजपा विधायक छोटू सिंह भाटी ने पश्चिमी राजस्थान में सोलर कंपनियों की मनमानी पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि ओरण, चारागाह और आम रास्तों को नियमों की अनदेखी करते हुए कंपनियों को सौंपा जा रहा है। कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने विधानसभा में जल, हवा और खेती के संकट को गंभीर बताया। उन्होंने जोधपुर को प्रदूषण की राजधानी करार देते हुए खेजड़ी कटाई और हरित आवरण विनाश को भविष्य के लिए खतरा बताया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery