Tuesday, November, 25,2025

राज्यश्री कुमारी को किले में घुसने से रोका

बीकानेर: बीकानेर पूर्व राजघराने का प्रॉपर्टी विवाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बीकानेर शहर स्थित जूनागढ़ किले में शुक्रवार सुबह मंदिर दर्शन करने पहुंचीं राज्यश्री कुमारी (अंतरराष्ट्रीय शूटर) को गेट पर ही रोक दिया गया।

सिक्योरिटी गार्ड और कोटगेट थानाधिकारी विश्वजीत सिंह ने राज्यश्री कुमारी, एडवोकेट कमल नारायण पुरोहित और अविनाश व्यास को एंट्री की परमिशन देने से साफ इनकार कर दिया।

करीब डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करने के बाद राज्यश्री कुमारी वापस घर लौट गई। राज्यश्री का कहना है कि पूर्व महाराजा नरेंद्र सिंह की आज पुण्यतिथि है, इसलिए वे जूनागढ़ स्थित मंदिर में दर्शन करने आई थीं, लेकिन उन्हें गेट पर रोका गया। यह पूजा के अधिकार का हनन है। उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। राज्यश्री कुमारी भाजपा विधायक सिद्धि कुमारी की बुआ और करणी सिंह ट्रस्ट की संचालक हैं। फिलहाल, जूनागढ़ रायसिंह ट्रस्ट के अधीन है। यहां प्राचीना नाम से एक म्यूजियम है, जिसका संचालन सिद्धि कुमारी करती हैं। दोनों के बीच लंबे समय से पूर्व राजपरिवार की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery