Thursday, January, 29,2026

ऊंट महोत्सव शुरू रौबीले जवान बने आकर्षण का केंद्र

बीकानेर: लोक संगीत की थाप, सजे-धजे ऊंटों की चाल और बीकानेरी मेहमाननवाजी की खुशबू के बीच अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज शुक्रवार को लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से रामपुरिया हवेली तक हेरिटेज वॉक से हुआ। तीन दिन तक चलने वाले इस उत्सव में परंपरा, संस्कृति और स्वाद का ऐसा संगम सजेगा, जो देशी-विदेशी पर्यटकों को बीकानेर की आत्मा से रूबरू कराएगा। हेरिटेज वॉक में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शामिल हुए। इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास और कलेक्टर नम्रता वृषणि भी मौजूद रहीं। वॉक के आगे सजे धजे ऊंटों के साथ ही रौबीले जवान चले। चेहरे पर रौब वाली दाढ़ी और मूछों के साथ ये रौबीले विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। वहीं, राजस्थानी परिधान में महिलाएं भी इस हेरिटेज वॉक का हिस्सा बनीं। उनकी पोशाक विदेशियों को आकर्षित कर रहीं थी। ऊंट महोत्सव में 11 जनवरी तक ऊंटों को अलग-अलग अंदाज में पेश किया जाएगा।

आज ऊंट दौड़ प्रतियोगिता होगी खास

10 जनवरी को सुबह 8 से 9 बजे तक संसोलाव तालाब किनारे 'करें योग, रहें निरोग' कार्यक्रम के तहत फ्लो योग अभ्यास कराया जाएगा। सुबह 9 से दोपहर ढाई बजे तक राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में ऊंटां री बातों कार्यक्रम के अंतर्गत ऊंट नृत्य, फर कटिंग, साज-सज्जा, ऊंट दौड़ और घुड़दौड़ होंगी। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में राजस्थान राज्य अभिलेखागार की ओर से ऊंटां रो इतिहास-विरासत विषय पर कला प्रदर्शनी लगेगी।

मिस मरवण में भाग लेने पहुंचीं महिलाएं

धरणीधर मैदान में पहली बार मिस्टर बीकाणा, मिस मरवण और ढोला-मारू प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। मिस मरवण और ढोला-मारू में हिस्सा लेने के लिए 50 से ज्यादा महिलाएं सज-धज कर पहुंचीं। इसमें बीकानेर की नेशनल चेस प्लेयर युक्ति हर्ष ने भी हिस्सा लिया। इसी तरह मिस्टर बीकाणा में हिस्सा लेने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों से पुरुष पहुंचे। शहर के गिरधर व्यास अपनी 20 फीट लंबी मूंछों के साथ यहां पहुंचे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery