Monday, December, 15,2025

भारत-यूके के सैनिकों ने रेत के धोरों में दिखाई ताकत

बीकानेर: भारत और यूनाइटेड किंगडम की सेनाओं के बीच आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास अजेय वॉरियर-25 का रविवार को बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सफल समापन हुआ। 15 दिनों तक चले इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों के कुल 240 चयनित सैनिकों ने भाग लिया। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र द्वारा परिभाषित परिदृश्यों के अनुरूप अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी अभियानों पर केंद्रित रहा। अभ्यास के दौरान भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट तथा यूके सेना की रॉयल गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने उन्नत सामरिक गतिविधियों, हेलीबोर्न ऑपरेशन, रूम इंटरवेंशन, कॉर्डन-एंड-सर्च ड्रिल, संयुक्त योजना सत्रों और विभिन्न ऑपरेशनल चर्चाओं में हिस्सा लिया।

वेलिडेशन फेज में दोनों सेनाओं ने उच्च स्तरीय इंटरऑपरेबिलिटी, सटीक समन्वय और प्रभावी संयुक्त ऑपरेशनल क्षमता का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगी स्वदेशी हथियार प्रणालियों की विशेष प्रदर्शनी ने आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करते हुए देश की बढ़ती रक्षा-निर्माण क्षमता को प्रदर्शित किया। अजेय वॉरियर-25 के सफल आयोजन ने भारत और यूके के बीच दीर्घकालीन रक्षा सहयोग को नई ऊर्जा प्रदान की है तथा वैश्विक शांति, स्थिरता और सुरक्षा के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery