Thursday, January, 29,2026

गौचर व खेजड़ी संरक्षण को लेकर भाजपा एकजुट

बीकानेर: गौचर भूमि, खेजड़ी संरक्षण सहित अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी विश्नोई की प्रेस वार्ता आयोजित हुई। इस दौरान गौचर मामले में भाजपा विधायकों ने फर्स्ट इंडिया न्यूज से बात करते हुए एकजुट होकर कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पर पूरा भरोसा है और गौचर भूमि से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी विश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री गौचर की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोलर पार्क इसी सरकार में नहीं आए, बल्कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय जो निर्णय हुए, वे सबके सामने हैं। विश्नोई ने कहा कि यह पहली सरकार है, जो खेजड़ी संरक्षण को लेकर गंभीर है और जल्द ही इस संबंध में विधेयक लाया जाएगा। विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि पिछली सरकार के आदेशों के चलते क्षेत्र को परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि गौचर से छेड़छाड़ नहीं होगी। विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के मायने हैं और सरकार इस पर अमल करेगी। विधायक जेठानंद व्यास ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है और मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता को देखते हुए कहा जा सकता है कि गौचर सुरक्षित रहेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री बी. डी. कल्ला पर निशाना साधते हुए कहा गया कि गौचर उनके कार्यकाल में ही छीनी गई थी। विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के कारण गौचर बचेगी। वहीं विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि आंदोलन करना किसी का धर्म हो सकता है, लेकिन हमारा धर्म गौचर को बचाना है। प्रेस वार्ता में देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया और शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ भी मौजूद रहे।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery