Thursday, January, 29,2026

छात्रों को आचरण व व्यवहार में दिखानी चाहिए सभ्यताः बागडे

बीकानेर: महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में बुधवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विद्यार्थियों को अनुशासन और राष्ट्रबोध को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केवल डिग्री हासिल कर लेना ही शिक्षा का उद्देश्य नहीं है, छात्रों को अपने आचरण और व्यवहार में भी सभ्यता दिखानी चाहिए। बागडे ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं, बल्कि अच्छा नागरिक बनना भी है। उन्होंने कहा कि छात्रों को ईमानदारी से पढ़ना चाहिए और जीवन में कभी भ्रष्टाचार का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। राज्यपाल ने सुझाव दिया कि स्कूली और कॉलेज स्तर की पाठ्यपुस्तकों में ऐसा पाठ शामिल किया जाना चाहिए, जिससे छात्रों को यह समझाया जा सके कि सभ्यता क्या होती है और समाज में कैसा व्यवहार अपेक्षित है। राज्यपाल ने ई-फाइलिंग एवं विश्वविद्यालय के कैलेण्डर का लोकार्पण भी किया।

कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने विश्वविद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में 1 लाख 20 हजार 812 उपाधियां प्रदान की गई। साथ ही 46 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। इस दौरान 65 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिए गए। विधि संकाय की लावण्या शर्मा को कुलाधिपति पदक एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की तन्नू को कुलगुरु पदक प्रदान किया गया।

गंगा सिंह की दूरदृष्टि को किया याद

समारोह में राज्यपाल ने महाराजा गंगा सिंह के योगदान को भी विस्तार से याद किया। उन्होंने कहा कि महाराजा गंगा सिंह ने गंग नहर लाकर बीकानेर के लिए दूरदृष्टि वाला ऐतिहासिक कार्य किया। महाराजा गंगा सिंह ने 272 मील लंबी नहर का निर्माण करवाया, जो उस समय विश्व का एक अनूठा उदाहरण था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery