Tuesday, August, 12,2025

जबरन धर्मांतरण का आरोप, घर को हिंदू संगठनों ने घेरा

बीकानेर: जबरन धर्मांतरण के मामले में रविवार को यहां एक घर को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। इनका आरोप है कि नयाशहर थाने के पास कब्रिस्तान के निकट एक गली में बड़ी संख्या में बाहरी लोग जमा थे। इनमें बच्चे भी शामिल थे। ये सभी लोग प्रार्थना कर रहे थे। हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों का आरोप है कि इस दौरान एक महिला पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घर में मौजूद लोगों के साथ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की हाथापाई भी हुई। पुलिस ने यहां से 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार घर में बच्चों व महिलाओं सहित करीब दस लोग मौजूद थे। इन सभी को पूछताछ के लिए नयाशहर थाने लाया गया है। मौके से धर्म विशेष से जुड़े कागजात बरामद हुए हैं। इसके अलावा फोटो, पुस्तकें, धार्मिक ग्रंथ और कई अन्य सामान भी मिले हैं। कुछ हस्तलिखित पर्चियां भी बरामद हुई हैं, जिनमें धर्म विशेष के बारे में लिखा गया है। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों का आरोप है कि घर में लंबे समय से धर्म विशेष का प्रचार-प्रसार कर जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। हिंदू संगठनों से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

घर में मिली आपत्तिजनक सामग्री

हिंदू जागरण मंच के संयोजक कैलाश भार्गव ने बताया कि बीकानेर के कब्रिस्तान के पास एक घर में धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही थी। सूचना पर विभिन्न संगठनों के सदस्यों और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, जहां कई आपत्तिजनक सामग्री मिली। रुपयों से भरा एक बैग भी था। जिस महिला के पास ये बैग था, वो वहां से भाग गई। भार्गव ने कहा कि हमें किसी धर्म से आपत्ति नहीं है, लेकिन सनातन धर्म के लोगों को जबरन दूसरा धर्म ग्रहण करवाने की कोशिश हम स्वीकार नहीं करेंगे।

प्रमाण मिले तो होगी सख्त कार्रवाई

सीओ सिटी श्रवण दास संत ने बताया कि मौके पर बारह-तेरह लोगों के साथ कुछ परिवार मौजूद थे। चित्तौड़गढ़ निवासी अजीत दास पर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप है, जो बीकानेर में अपने ससुराल में रहता है। एक कागज पर तलवार उठाने के बारे में लिखा मिला है, जिसको लेकर जांच की जा रही है। जबरन धर्मांतरण के प्रमाण मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery