Monday, April, 21,2025

सिंचाई के पानी की मांग पर किसानों ने लगाया जाम

बीकानेर : इंदिरा गांधी नहर परियोजना से सिंचाई के पानी की मांग को लेकर शनिवार को किसानों ने इलाके में चक्का जाम कर दिया। इस दौरान किसानों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने रावला, घड़साना, लूणकरणसर, जैतसर और अन्य स्थानों पर नाके लगाकर हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। लूणकरणसर में संयुक्त किसान मोर्चा का चक्का जाम पूरी तरह सफल रहा। किसानों ने कहा कि उनकी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने 18 फरवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने का आह्वान किया है।
लूणकरणसर में किसान सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के साथ कुठाराघात कर रही है। लालचन्द भादू ने कहा कि जब तक सरकार सिंचाई के लिए पानी व बिजली नहीं देगी, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि यह तो केवल ट्रेलर था, यदि समय पर सरकार ने पर्याप्त पानी-बिजली नहीं दी तो आन्दोलन को और तेज किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल, गोविंद राम गोदारा, महिपाल सारस्वत, प्रभुदयाल सारस्वत और रामनिवास कूकना आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।

लूणकरणसर तक चक्का जाम
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों का घड़साना से लेकर लूणकरणसर तक चक्का जाम सफल रहा। किसानों ने बताया कि राजस्थान सरकार किसानों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है, इसलिए किसान सरकार की ही वजह से सड़कों पर उतरा है। किसान नेताओं ने कहा कि उन्होंने सरकार को चेताया था, लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया। हम हमारी फसलों को जलने नहीं देंगे, इसलिए हमें सड़कों पर उतरना पड़ा।

दोपहर 2 बजे तक रहा असर
जामसर, धीरेरा, हंसेरा, लूणकरणसर, पीपेरा, महाजन व अर्जुनसर में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर चक्का जाम किया। शनिवार को दोपहर दो बजे तक चक्का जाम का असर रहा। इसके बाद लूणकरणसर उपखंड कार्यालय के सामने किसानों की सभा हुई। सभा को पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सिंवर, प्रभुदयाल सारस्वत, लालचन्द भादू, पूर्व प्रधान गोविन्दराम गोदारा, डॉ.राजेन्द्र मूण्ड, जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, मुखराम धतरवाल,रामनिवास कुकणा, कृष्ण सिंवर, पूनम भांभू, किसान नेता धर्मवीर गोदारा, एडवोकेट महिपाल सारस्वत, अजय गोदारा, रामप्रताप मेघवाल, राकेश मूण्ड, ख्याली राम सुथार ने संबोधित किया।

किसानों की सरकार से मांग
इंदिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण के किसानों को जल्द सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जाए।
नहर की मरम्मत और जल प्रबंधन में सुधार किया जाए, ताकि पानी की कमी दोबारा न हो।
फसल बर्बादी से बचाने के लिए सरकार मुआवजे की घोषणा करे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery