Tuesday, November, 25,2025

किसानों ने किया पथराव, पुलिस जीप और जेसीबी के शीशे तोड़े

बीकानेर: इंदिरा गांधी नहर के पानी को लेकर खाजूवाला थाना क्षेत्र में गुरुवार को किसानों के दो पक्ष व पुलिसकर्मी आमने-सामने हो गए। गुस्साए किसानों ने पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस की दो गाड़ियों और एक जेसीबी को नुकसान पहुंचा है। दो पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं। इंदिरा गांधी नहर में पानी बंटवारे को लेकर खाजूवाला क्षेत्र के किसानों ने विरोध किया था। दोपहर 3 बजे किसान नहरी क्षेत्र में इक‌ट्ठा होना शुरू हो गए और प्रदर्शन करने लगे।

किसानों का कहना था कि नहरी पानी के मोघे (क्यारी) का साइज सही नहीं है। कुछ किसानों को इस क्यारी से अतिरिक्त पानी मिल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के किसानों का कहना था कि मोघा सही है, इसे बदलने नहीं देंगे। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। समझाइश के लिए तहसीलदार राजकुमारी बिश्नोई भी पहुंचीं। इस दौरान कहासुनी शुरू हो गई और किसानों ने पथराव शुरू कर दिया।

दो पक्षों में बंटे किसान

दो दिन पहले इंदिरा गांधी नहर की आरडी-145 से मोघे बदल दिए गए थे। इसी बात को लेकर किसान नाराज थे। किसानों के दो पक्ष बने हुए हैं। एक पक्ष का आरोप था कि इससे किसानों को ज्यादा पानी दिया जा रहा है, जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि पानी की बारी का समय सही है। कुछ देर बाद नहर अधिकारी वहां पहुंचे और दोनों पक्षों में बातचीत शुरू हुई। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के किसानों में विरोध शुरू हो गया। किसानों के समझाने के प्रयास के बाद भी वे महिला तहसीलदार से उलझते रहे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली तो कुछ गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसानों को हटाने का प्रयास किया तो उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पथराव के दौरान किसानों ने पुलिस की गाड़ी और जेसीबी के शीशे तोड़ दिए। पथराव में पुलिस की दो गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि पथराव में दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। खाजूवाला डीएसपी अमरजीत सिंह और सीआई सुरेंद्र प्रजापत भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद किसानों से दोबारा समझाइश की गई।

सैंथल सागर बांध की नहर खोलने के मुद्दे पर कई गांवों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जल वितरण समिति की बैठक में कलेक्टर देवेंद्र कुमार, एसपी सागर राणा और जिला परिषद सीईओ बिरदीचंद गंगवाल की मौजूदगी में चर्चा हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। यहां एक पक्ष के दर्जनों गांवों के लोग बांध के भरे रहने से भूजल स्तर बढ़ने का तर्क देकर यथास्थिति पर अड़े हैं। वहीं दूसरे पक्ष के लोग फसलों की सिंचाई के लिए नहर खोलने की मांग कर रहे हैं। मीटिंग के दौरान दोनों पक्षों के लोग कलेक्ट्रेट परिसर में जमा हो गए, जहां उनके बीच काफी देर तक आपस में तकरार हुई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery