Thursday, June, 26,2025

शिक्षा किसी देश की प्रगति का मूल आधारः राज्यपाल बागडे

बीकानेर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि अच्छी शिक्षा पद्धति ही किसी देश को बलवान और चरित्रवान बनाती है, जिस देश की शिक्षा पद्धति बिगड़ती है, वह देश चारित्रिक रूप से कमजोर हो जाता है। वे सोमवार को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि हमारा देश तकनीक के क्षेत्र में आरंभसे ही समृद्ध रहा है। अच्छे तकनीकी विशेषज्ञ तैयार करना तकनीकी विश्वविद्यालयों का कार्य है। बीकानेर का तकनीकी विवि देश को अच्छे तकनीकी विशेषज्ञ उपलब्ध करवाए। उन्होंने शिक्षा को किसी भी देश की प्रगति का मूल बताया और कहा कि एक हजार वर्षों में विदेशी आक्रांताओं ने देश की शिक्षा पद्धति को प्रभावित करने का प्रयास किया। इस मौके पर विवि के कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग, कुल सचिव रचना भाटिया, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, जेठानंद व्यास, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और एसपी कावेंद्र सागर सहित विवि स्टाफ, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

ये सिर्फ डिग्री का कार्यक्रम नहीं

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रदेश में तकनीकी शिक्षा का सतत विकास हुआ है। आज राजस्थान देश भर में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत कार्यक्रम सिर्फ डिग्री प्राप्त करने का कार्यक्रम नहीं है, यह हमें हमारे दायित्वों का बोध करवाने वाला कार्यक्रम है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि स्टीम के आविष्कार से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की खोज तकनीक में आमूलचूल बदलाव आया है। भारत में भी इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। समारोह को उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी संबोधित किया।

इनको मिली डिग्री

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 27 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस दौरान 4 हजार 80 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इनमें से बी-टेक की 3 हजार 14, एमबीए की 735, एससीए की 223, एमटेक की 90, बी डिजाइन की 8, बी आर्क की 1 व पीएचडी की 9 डिग्रियां शामिल रहीं।

राज्यपाल ने ली अधिकारियों की बैठक

इससे पहले राज्यपाल ने भीलवाड़ा में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। राज्यपाल ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं एवं वचित वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक रूप से उत्थान के लिए प्रगतिरत कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही, अधिकारियों को योजनाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery