Tuesday, November, 25,2025

छत्तरगढ़ में टेप से मुंह बांधकर बुजुर्ग की हत्या

बीकानेर: छत्तरगढ़ थाना इलाके में गुरुवार रात को टेप से मुंह बांधकर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। वहीं, पेस्टिसाइड छिड़क कर अन्य परिजनों को बेहोश कर दिया। यही नहीं, बदमाश बाड़े में बंधी 30 से ज्यादा भेड़-बकरियां चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे परिजनों को होश आया तो उन्हें बुजुर्ग की मौत का पता चला। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह छत्तरगढ़ कस्बे में धान मंडी के सामने बाड़े में उमाराम (70) का शव चारपाई पर पड़ा मिला। भेड़-बकरियां चोरी करने आए बदमाशों ने टेप से बुजुर्ग का मुंह बंद कर दिया था, जिससे वह सांस नहीं ले सका और उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग से कुछ ही दूरी पर परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। उन्हें पेस्टिसाइड छिड़क कर बेहोश कर दिया। परिजनों ने बताया कि उमाराम रात में अपने पशुओं की रखवाली के लिए बाड़े के पास ही सो रहे थे। सुबह उनका शव बाड़े में चारपाई पर पड़ा मिला।

घटना का पता उमाराम के पोते राम को शुक्रवार सुबह सबसे पहले चला। रोजाना वह सुबह करीब 6 से 6:30 बजे उठ जाता है, लेकिन शुक्रवार सुबह वह 7:30 बजे के बाद उठा। उसने सबसे पहले उठकर खाट पर दादा को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद पास में सो रही दादी को उठाया। वहीं, पास में उमाराम की बेटी और पोती भी सो रही थी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ थानाधिकारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। बाद में डॉग स्क्वॉड भी मौके पर आया। पुलिस आस-पास के तीन-चार किलोमीटर एरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery