Saturday, April, 25,2026

फन्ना बाबू को नम आंखों से विदाई, उमड़ा जनसैलाब

बीकानेर: विश्वविख्यात बीकाजी ब्रांड के संस्थापक और शहर के लोकप्रिय कारोबारी शिवरतन अग्रवाल 'फन्ना बाबू' को शुक्रवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि भीषण गर्मी भी लोगों की भावनाओं के आगे फीकी पड़ गई। शहर की गलियों में 'फन्ना बाबू अमर रहे' के गगनभेदी नारों के बीच अंतिम यात्रा निकली, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। शुक्रवार सुबह सार्दुलगंज स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा रवाना हुई, जो नत्थूसर गेट होते हुए सतीमाता मंदिर के पास स्थित हांडीकुंडी श्मशान घाट पहुंची। पूरे रास्ते लोगों ने पुष्प वर्षा कर अपने प्रिय 'फन्ना बाबू' को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्मशान घाट पर करीब 5 क्विंटल चंदन की लकड़ियों से सजी चिता पर उनके पुत्र दीपक अग्रवाल ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बीकानेर ही नहीं, पूरे प्रदेश और देश से जुड़े राजनीतिक, सामाजिक और उद्योग जगत के अनेक गणमान्य लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अंतिम यात्रा से पहले पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के लिए भी लोगों का तांता लगा रहा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने पुष्पचक्र अर्पित किए। गोविंदराम मेघवाल, डॉ. बी.डी. कल्ला, वैभव गहलोत, भंवर सिंह भाटी, पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, उद्योगपति और समाजसेवी मौजूद रहे।

छोटी सी शुरुआत से वैश्विक पहचान तक का सफर तय करने वाले शिवरतन अग्रवाल केवल एक सफल उद्योगपति ही नहीं, बल्कि बीकानेर की पहचान, मेहनत और संघर्ष की मिसाल थे। उनके निधन से शहर ने एक ऐसा व्यक्तित्व खो दिया, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery